15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा बोले- जनता के काम करें अपसर नहीं तो बोरिया-बिस्तर बांध लें

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहले ही दौरे में प्रेमचंद बैरवा पूरी तरह एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब जनता के काम में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2 min read
Google source verification
Deputy CM Bairwa Issues Warning To Officials

Deputy CM Bairwa Issues Warning To Officials

Deputy CM Bairwa Issues Warning To Officials : फागी/दूदू/मौजमाबाद। उपमुख्यमंत्री की शपथ के बाद मंगलवार को दूदू विधायक डॉ.प्रेमचंद बैरवा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने पहले फागी, इसके बाद मौजमाबाद व दूदू में सभाओं को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री (Deputy CM Premchand Bairwa) बनने के बाद पहले ही दौरे में बैरवा पूरी तरह एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब जनता के काम में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब लोगों के काम करने पड़ेंगे नहीं तो अपना बोरिया बिस्तर बांध लें।

उन्होंने कहा कि मैंने दूदू एसपी व थाना इंजार्ज की अब तक शक्ल नहीं देखी है, वो है कैसे। मेरे पास डीजी आ गए, आईजी आ गए, लेकिन उस एसपी के दर्शन नहीं किए हैं। ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि जनता की सेवा में कोई कसर छोड़ दी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 25 साल में पहला मौका, जब कैबिनेट में नहीं होगा कोई अल्पसंख्यक चेहरा

उन्होंने फागी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी पूर्व में एक व्यक्ति का कार्य करते थे।अब आपको मेरा नहीं आमजन का कार्य करना पड़ेगा। इसमें किसी को परेशानी हो तो वह अपना स्थानान्तरण स्वयं करवा ले। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की। पिछली सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने का खोखला दावा किया।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाना संविधान का अपमान, विपक्ष के कृत्य पर भड़के भाजपा नेता

महिला एवं दलितों पर अत्याचार में प्रदेश को नम्बर एक पर लाकर खड़ा कर दिया। योजनाओं के नाम पर चेहतों को रेवडिय़ां बांटकर प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने का कार्य किया है। अब विकसित भारत का सपना पूरा होगा। पिछड़़ों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जाएगा। बेरोजगारों को समय पर भत्ता मिले ऐसी व्यवस्था की जाएगी।