scriptराजस्थान की जनता को लगा बड़ा झटका! अब घर से कचरा उठाने का इतना पैसा वसूलेगा निगम | Rajasthan Municipal swallow is preparing to collect garbage collection money | Patrika News
जयपुर

राजस्थान की जनता को लगा बड़ा झटका! अब घर से कचरा उठाने का इतना पैसा वसूलेगा निगम

राजस्थान में निगम कचरा उठाने का शुल्क वसूल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।

जयपुरJul 22, 2024 / 09:45 am

Lokendra Sainger

Rajasthan News : राजधानी जयपुर की ग्रेटर नगर निगम पांच जोन के करीब तीन लाख घरों से कचरा संग्रहण शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निविदा जारी की गई है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद निगम यूजर चार्ज वसूलना शुरू कर देगा। अभी ग्रेटर निगम के सात में से सिर्फ दो जोन (मुरलीपुरा और मालवीय नगर) में ही कचरा संग्रहण शुल्क लिया जा रहा है।
हालांकि, इस बार कचरा संग्रहण करने वाली कम्पनी की बजाय निगम ने अलग टेंडर जारी किया है। जो न्यूनतम सर्विस चार्ज लेगा, उससे निगम यूजर चार्ज वसूल करवाएगा। मौजूदा समय की बात करें तो ग्रेटर नगर निगम प्रति माह कचरा संग्रहण पर सात करोड़ रुपए खर्च करता है। जयपुर निगम ने जो प्लान तैयार किया है, उसके आधार पर ये पैसा यूजर चार्ज से मिल जाएगा।
गैराज शाखा उपायुक्त अतुल शर्मा ने बताया कि यूजर चार्ज वसूली संबंधी प्रक्रिया चल रही है। 15 अगस्त तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर देंगे और उसके बाद टीम यूजर चार्ज की वसूली करेगी।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, 9 लाख से ज्यादा घरों को मिलेगी 300 यूनिट बिजली फ्री

फैक्ट फाइल

ऐसी होगी व्यवस्था

-एक ऐसा ऐप भी विकसित किया जाएगा, जिसमें लोग यूपीआइ, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकेंगे।
-इस ऐप के जरिए हर महीने बिल की इनवॉइस और रसीद शहरवासियों को मिलेगी। भुगतान करने की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी।
-यूजर चार्ज का भुगतान ऑनलाइन, डिमांड ड्राफ्ट और चेक से ही किया जाएगा। नगद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। शुल्क निगम के एस्क्रो अकाउंट में जमा होगा।
-यदि कोई व्यक्ति यूजर चार्ज नहीं देगा तो उसकी जानकारी जोन उपायुक्त को देनी होगी। उपायुक्त जांच कराने के बाद नोटिस देने और वसूली में सहायता करेंगे।
फैक्ट फाइल

दो जोन में 3.25 करोड़ की वसूली

मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में 3.25 करोड़ रुपए यूजर चार्ज के रूप में अब तक वसूले जा चुके हैं। हर माह करीब 55 लाख रुपए की वसूली की जा रही है। इन दोनों जोन में 1500 किलो क्षमता के हूपर संचालित हो रहे हैं।
खास बात यह है कि दोनों जोन में रहने वाले लोग मोबाइल ऐप और क्यूआर कोड के जरिए ही भुगतान कर रहे हैं। ये पैसा सीधे निगम के एस्क्रो अकाउंट में जमा होता है। मालवीय नगर में 81 हजार और मुरलीपुरा में 60 हजार प्रॉपर्टी चिह्नित की गई हैं, लेकिन ये सभी यूजर चार्ज नहीं दे रहे।

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान की जनता को लगा बड़ा झटका! अब घर से कचरा उठाने का इतना पैसा वसूलेगा निगम

ट्रेंडिंग वीडियो