scriptRajasthan Monsoon: मानसून ट्रफ लाइन ने फिर बदली दिशा, इन 6 जिलों में होगी बारिश! इस दिन विदाई की संभावना | Rajasthan Monsoon trough line changed direction again rain in these 6 districts farewell of monsoon | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Monsoon: मानसून ट्रफ लाइन ने फिर बदली दिशा, इन 6 जिलों में होगी बारिश! इस दिन विदाई की संभावना

राजस्थान में मानसून ट्रफ की दिशा बदल गई है। जिले लेकर मौसम विभाग ने इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जानें…

जयपुरSep 23, 2024 / 08:38 am

Lokendra Sainger

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। मानसून (Monsoon 2024) की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में सोमवार से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि 25 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसून की ट्रफ लाइन (Monsoon trough line changed direction) अब बीकानेर से होकर गुजर रही है। वहीं, मानसून अब लौटना शुरू कर देगा। लौटने की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र से होगी।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के इन परिवारों को मिलेगा 300 वर्गमीटर का फ्री प्लॉट, 2 अक्टूबर को CM भजनलाल सौंपेंगे पट्टे

6 जिलों में येलो अलर्ट

इसके लिए पूर्वी राजस्थान उदयपुर, कोटा संभाग के 6 जिलों के लिए इसके लिए येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) भी जारी किया है। इधर, प्रदेश में बारिश रुकने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जैसलमेर में रविवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Monsoon: मानसून ट्रफ लाइन ने फिर बदली दिशा, इन 6 जिलों में होगी बारिश! इस दिन विदाई की संभावना

ट्रेंडिंग वीडियो