scriptराजस्थान किसान महोत्सव- किसान होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू | Rajasthan Kisan Mahotsav - Farmers will be exposed to advanced agricul | Patrika News
जयपुर

राजस्थान किसान महोत्सव- किसान होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू

किसानों को खेती किसानी के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक की जानकारी देने के लिए सरकार 16 से 18 जून तक जयपुर में Rajasthan Kisan Mahotsav का आयोजन करेगी।

जयपुरJun 10, 2023 / 06:12 pm

Rakhi Hajela

राजस्थान किसान महोत्सव- किसान होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू

राजस्थान किसान महोत्सव- किसान होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू

किसानों को खेती किसानी के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक की जानकारी देने के लिए सरकार 16 से 18 जून तक जयपुर में Rajasthan Kisan Mahotsav का आयोजन करेगी। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में होने वाले इस महोत्सव में 50 हजार किसान शामिल होंगे। वहीं 23-24 जून को उदयपुर और 30 जून-01 जुलाई को जोधपुर में संभाग स्तरीय किसान महोत्सवका आयोजन किया जाएगा। संभाग स्तरीय महोत्सव में 20-20 हजार किसान हिस्सा लेंगे।
महोत्सव में क्या होगा विशेष.महोत्सव में स्मार्ट फार्म, कृषि बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन और कृषि विपणन की तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कृषि उत्पाद, औजार, बीज आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी मेले में किसानों के लिए जाजम चौपाल भी रखी गई है जिसमें किसान विषय विशेषज्ञों से संवाद कर सकेंगे, उनके लिए विषयवार सेमिनार और कृषक गोष्ठियां भी होंगी। महोत्सव में युवाओं को एटरप्रेन्योर बनाने के लिए कृषि स्टाट.र्अप्स से मुलाकात करवाई जाएगी। जिससे युवा कृषि के क्षेत्र में उद्यमी बन कर नए रोजगारों का सृजन कर सकेंगे। महोत्सव में मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए फिल्म, साहित्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इनका कहना है,

किसानों को खेती की नवीनतम जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए किसान महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें तकरीबन 50 हजार किसान शामिल होंगे।

लालचंद कटारिया, कृषि मंत्री।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान किसान महोत्सव- किसान होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू

ट्रेंडिंग वीडियो