scriptRajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान | Rajasthan Elections 2023 Know name of oldest candidate You will be surprised to know age | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

Rajasthan Elections oldest candidate : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अपने पूरे शबाब पर है। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। सभी के अंदर एक सवाल है कि इस चुनाव में सबसे अधिक उम्र और सबसे कम उम्र का प्रत्याशी कौन है? तो जानें …

जयपुरNov 20, 2023 / 03:37 pm

Sanjay Kumar Srivastava

bjp_-_congress.jpg

Rajasthan Elections 2023

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अपने पूरे शबाब पर है। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी एड़ी चोटी एक कर दी है। 23 नवम्बर को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा और वहीं 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे अधिक उम्र और सबसे कम उम्र का प्रत्याशी कौन है? हर मतदाता को इस सवाल का उत्तर जानने की उत्सुकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस-भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अब अगर सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी की बात की जाए तो वह है कांग्रेस के अमीन खान। जिनकी उम्र 84 वर्ष है। वह बाड़मेर जिले की शिव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमीन खान का सीधा मुकाबला भाजपा के स्वरूप सिंह खारा (47 वर्ष) से होगा। वैसे 81 से अधिक उम्र के चार प्रत्याशी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश कर रहे हैं।


बाकी तीन के नाम जानें

बाकी तीन है बूंदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने (83 वर्ष)। जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा (70 वर्ष) से है। किशनगढ़ बास सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपचंद खेरिया (83 वर्ष) के सामने भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव (63 वर्ष) हैं। महादेव सिंह खंडेला (81 वर्ष) को खंडेला सीट से कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। उनको चुनौती दे रहे हैं भाजपा प्रत्याशी सुभाष मील (45 वर्ष)।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगा जारी

कैलाश मेघवाल इस चुनाव के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार

गौर करने वाली बात यह है कि पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों में अमीन खान सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार हैं। अगर पार्टी को छोड़ दिया जाए तो इस पूरे विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक उम्रदराज प्रत्याशी के नाम कैलाश मेघवाल। कैलाश मेघवाल मौजूद वक्त में सबसे अधिक आयु के उम्मीदवार हैं। इनकी उम्र 89 वर्ष है। भाजपा की बिना अनुमति नामांकन दाखिल करने और नामांकन वापिस न लेने पर भाजपा भाजपा राज्य अनुशासन समिति के प्रमुख ओंकार सिंह लखावत ने कैलाश मेघवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मौजूदा वक्त में कैलाश मेघवाल भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

41 से लेकर 60 साल के बीच के 215 उम्मीदवार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 215 उम्मीदवार ऐसे है जिनकी उम्र 41 से लेकर 60 साल के बीच है। जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के 122 और कांग्रेस के 93 प्रत्याशी हैं। इसमें भी 51 से लेकर 60 साल की उम्र के 132 प्रत्याशी हैं, जिनमें भाजपा के 78 और कांग्रेस के 54 प्रत्याशी हैं। वहीं, 41 से 50 उम्र ग्रुप की श्रेणी में 83 प्रत्याशी हैं, जिनमें भाजपा के 44 और कांग्रेस के 39 कैंडिडेट हैं।

सबसे कम उम्र की उम्मीदवार

इस चुनाव में अलवर जिले के कठूमर सीट से सबसे कम उम्र की प्रत्याशी कांग्रेस की तरफ से संजना जाटव हैं, जिनकी उम्र 25 साल है। उनका मुकाबला उनसे दुगनी उम्र से भी ज्यादा के प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव से होगा, जिनकी उम्र 65 साल है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव की होम वोटिंग प्रक्रिया खत्म, 91 मतदाता नहीं दे पाए अंतिम वोट

sanjana_jatav.jpg

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो