गडकरी टोडाभीम में करेंगे विजय संकल्प सभा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार से राजस्थान प्रवास पर हैं। गुरुवार को उन्होंने झोटवाड़ा और विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सभा के साथ ही भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी के समर्थन में रोड शो किया था। गडकरी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के बाद शाम 4 बजे टोडाीभीम में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
Rajasthan Election: पार्टी विद डिफरेंस, फिर भी संकल्प पत्र में कर डाली इतनी बड़ी गड़बड़
असम सीएम की होंगी तीन सभाएं
भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा दो दिन राजस्थान प्रवास पर रहकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। उनकी शुक्रवार को तीन सभाएं होंगी। दोपहर 12.50 बजे दांतारामगढ़, दोपहर 2.40 बजे खण्डेला और शाम 4.30 बजे चौमूं में सरमा की विजय संकल्प सभा होगी। सरमा शनिवार को खैरवाड़ा, सलूम्बर और बागीदौरा में विजय संकल्प सभाएं करेंगे।