बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर ने बताया कि नावता गांव में खेतों के पास दो साधुओं के शव मिले हैं। इनमें एक के मुंह व सिर पर चोटे के निशान हैं। दूसरे के भी शरीर पर चोट के निशान हैं।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दोनों ही हत्या कर शव फेंके गए हैं। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि नावता गांव के खेतों के पास दो जने पड़े हुए हैं। उनकी सूचना पर वह और बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर घटना स्थल पर पहुंचे। आस-पास में पूछताछ की। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। झुंझुनूं से डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
अन्य साधुओं से किया जा रहा है सम्पर्क
पुलिस का अनुमान है कि पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त के लिए अन्य साधुओं से सम्पर्क कर रही है। स्थानीय साधुओं व हरियाणा बोर्डर से स्टे इलाकों के साधुओं से सम्पर्क किया जा रहा है।
देर रात की घटना
साधुओं के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह 8.50 बजे पुलिस को दी। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की हो सकती है। पांच टीमें लगी हुई है
भाकर के थानाधिकारी राजपाल यादव का कहना है कि साधुओं के शवों की पहचाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। जो हरियाणा सहित आस-पास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। बुहाना के डीएसपी नोपाराम भाकर का कहना है कि दो साधुओं के शव मिले हैं। ‘दोनों के चोट के निशान हैं। शव की पहचान करवाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।