
बर्बरता: पोछा नहीं लगाया तो महिला को डंडों से पीटा
जयपुर। नशीले पदार्थ के मामले में भरतपुर के सेवर जेल में 10 वर्ष की सजा काट रही पंजाब के बठिंडा जिले की सरबजीत कौर के 27 नवंबर को पोछा लगाने से मना करने पर जेल की एक महिला सिपाही ने डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर के कई नाजुक अंगों पर चोट के निशान हैं। शिकायत के बाद भी न संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई हुई और न ही पीडि़ता का मेडिकल कराया।
पीडि़ता के चोटों पर मलहम लगाकर उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। दर्द की दवाएं उपलब्ध कराई हैं। उधर, जेल अधीक्षक अशोक वर्मा का कहना है कि पीडि़ता को सेवर थाने भेजा था, लेकिन उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया। पीडि़ता लिखित में शिकायत देगी, तभी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रबंधक सृजना चौधरी का कहना है कि पीडि़ता का मेडिकल कराकर एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। जेल प्रशासन ने ऐसा नहीं किया है। अब एसपी को पत्र लिखा है। सेंटर की केस वर्कर रवीना खान का कहना है कि जयपुर 181 कंट्रोल रूम से कॉल आने से बाद पीडि़ता की काउंसिलिंग की है। उसके शरीर पर गंभीर चोटें हैं।
Published on:
20 Dec 2022 09:03 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
