जयपुर

कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गोविंद सिंह डोटासरा की नसीहत, मेहनत नहीं करोगे तो छुट्टी हो जाएगी

Rajasthan Congress : कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की नसीहत। कहा-मेहनत नहीं करोगे तो कांग्रेसी कहलाने का अधिकार नहीं, उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। बातें और भी कही है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहीं बड़ी बातें।

2 min read

Rajasthan Congress : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में काम नहीं करने वाले नेताओं को आराम देने की उठी मांग के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि मेहनत नहीं करोगे तो कांग्रेसी कहलाने का अधिकार नहीं, उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं राज्यपाल के जिलों में बैठकें लेने का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पावर ऊपर वालों ने सीज कर रखी है और मंत्रियों की राज्यपाल ने। जो बैठकें मंत्रियों को करनी होती है, वे राज्यपाल कर रहे हैं। फिर मुख्यमंत्री किस बात की समीक्षा कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएं

गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को आंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बोल रहे थे। डोटासरा ने कहा कि हर विधानसभा में दस-दस करोड़ रुपए में सड़कों के विकास कार्य कराने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इसके प्रस्ताव कांग्रेस विधायकों के बजाय वहां भाजपा के हारे हुए नेताओं से ही लिए जा रहे हैं। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएं।

…तो मंदिर और गुरुद्वारे कैसे बचेंगे : रंधावा

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा केवल आरएसएस की सोच पर काम कर रही है, यह ’हिंदू-मुसलमान’ करके वोटो का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। मुसलमानों को परेशान करने के लिए वक्फ कानून लाया गया है। यदि पाकिस्तान भी इसी तरह का कानून ले आया तो फिर हमारे मंदिरों-गुरुद्वारों की रक्षा कैसे होगी।

भाजपा की नीति फूट-डालो राज करो : जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा और आरएएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम अंग्रेज करते थे, फूट डालो राज करो, वही भाजपा कर रही है। राजस्थान में गुर्जर और मीणाओं को आपस में लड़वाया। हरियाणा में जाट और गैर जाट को लड़ा दिया। महाराष्ट्र में मराठा बनाम गैर मराठा कर दिया।

Published on:
15 Apr 2025 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर