Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रही.. मगर एक शख्स ऐसा था.. जो समारोह से नदारद रहा.. खास बात ये है कि इस शख्सियत के नहीं आने की चर्चा दिनभर ना सिर्फ समारोह स्थल पर बल्कि राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में रही। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की.. जो इस समारोह से दूर रहे। योगी आदित्यनाथ की गैर मौजूदगी की आखिर क्या वजह रही.. हर किसी के मन में यही सवाल था…