सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं – पीएम मोदी
पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का पीएम नरेंद्र मोदी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने उत्साह बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत का दावा, इस बार कांग्रेस सरकार रिपीट होगी
जोरदार तरीके से डालें वोट – वसुंधरा राजे
उधर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।
राज्य में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष एवं 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नए मतदाता इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Assembly Election 2023 Voting Live Update : राजस्थान की नई सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू