scriptराजस्थान विधानसभा चुनाव: अब तक भाजपा-कांग्रेस ने लगाई पुराने दिग्गजों के नामों पर ही मुहर | Patrika News
जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: अब तक भाजपा-कांग्रेस ने लगाई पुराने दिग्गजों के नामों पर ही मुहर

Rajasthan Election: राजनीति में निचले स्तर से अपना सफर शुरू करने के बाद पहली बड़ी इच्छा विधायकी का टिकट पाने की होती है। शहर के 10 विधानसभा इलाकों की बात करें तो यहां विधायकी के लिए अपने पैर जमा पाना दूसरी पंक्ति के नेताओं के लिए कभी आसान नहीं रहा।

जयपुरOct 24, 2023 / 07:34 am

Nupur Sharma

election_.jpg

,,

जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : राजनीति में निचले स्तर से अपना सफर शुरू करने के बाद पहली बड़ी इच्छा विधायकी का टिकट पाने की होती है। शहर के 10 विधानसभा इलाकों की बात करें तो यहां विधायकी के लिए अपने पैर जमा पाना दूसरी पंक्ति के नेताओं के लिए कभी आसान नहीं रहा। यही रीत इस बार भी आगे बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के अब तक बंटे 11 टिकट पर नजर डालें तो पुराने और वरिष्ठ नेताओं पर ही पार्टियों ने विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2023: खंडार विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर हुई साफ, पुराने चेहरे फिर होंगे आमने-सामने

शहर में इस बार करीब 50 दावेदार टिकट पाने की कतार में थे। भाजपा अब तक 6 और कांग्रेस 5 टिकट बांट चुकी है। लेकिन कहीं भी इस पंक्ति पर विश्वास नहीं जताया जा सका। अब शेष 9 टिकट से ये दावेदार कुछ उम्मीद लगाए हुए हैं।

टिकट बंट गई, आस रह गई अधूरी
मालवीय नगर में भाजपा से पुनीत करनावट, सुनील कोठारी, एसएस अग्रवाल और श्याम अग्रवाल ने दावेदारी की थी। यहां से कांग्रेस से महेश शर्मा, राजीव अरोड़ा, महावीर सौगानी, कमल शर्मा, सुशील शर्मा, संजय बाफना, संगीता गर्ग दावेदारी कर रहे थे। सिविल लाइंस में कांग्रेस से इस बार निलंबित महापौर मुनेश गुर्जर और ओम राजोरिया दावेदारी जता चुके हैं। किशनपोल से ज्योति खंडेलवाल, गिरिराज खंडेलवाल, इकबाल और आरआर तिवाड़ी दावेदार रहे। आदर्श नगर में उमरदराज, नीरज अग्रवाल, जाकिर गुडएज की आस पूरी नहीं हुई। सांगानेर में सुरेश मिश्रा, विष्णु लाटा दावेदारी कर रहे थे।

भाजपा : झोटवाड़ा में भाजपा से राजपाल सिंह, प्रताप भानू, आशु सिंह सुरपुरा, राखी राठौड़ की दावेदारी थी। विद्याधर नगर से मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगड़ी दावेदारी कर रहे थे। सांगानेर से गोपाल शर्मा, सोमकांत, बगरू से कांता सोनवाल, आमेर से ओमप्रकाश सैनी, राजकुमार शर्मा ने दावेदारी की थी।

जहां टिकट नहीं बंटे, वहां अब भी आस
भाजपा
हवामहल : सुरेन्द्र पारीक, शैलेन्द्र भार्गव, मनोज शर्मा, मंजू शर्मा, मनीष पारीक
किशनपोल : मोहनलाल गुप्ता, सोहनलाल तांबी, संजय जैन, सुनील कोठारी
आदर्श नगर : अशोक परनामी, रवि नैयर, अजयपाल सिंह
सिविल लाइंस : अरुण चतुर्वेदी, अशोक लाहोटी, रणजीत सिंह सोड़ाला

यह भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: चुनाव ड्यूटी अब आसानी से नहीं होगी निरस्त, नहीं चलेगा कोई बहाना

कांग्रेस
झोटवाड़ा : लालचंद कटारिया, राजेश चौधरी, मुकेश वर्मा, हरीश यादव
विद्याधर नगर : सीताराम अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल, संगीता गर्ग, मंजू शर्मा, गिर्राज गर्ग
बगरू : गंगा देवी, सतवीर आलोरिया, योगेश नागर
आमेर : प्रशांत शर्मा, सत्येन्द्र भारद्वाज, महेश शर्मा
हवामहल : महेश जोशी, बृजकिशोर शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, सुनील शर्मा

https://youtu.be/xJYsYMCBM2I

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान विधानसभा चुनाव: अब तक भाजपा-कांग्रेस ने लगाई पुराने दिग्गजों के नामों पर ही मुहर

ट्रेंडिंग वीडियो