scriptUP Police Result 2024 : इस दिन जारी होंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक | UP Police Result 2024 constable bharti will declare soon | Patrika News
शिक्षा

UP Police Result 2024 : इस दिन जारी होंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक

UP Police Result 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पांच दिनों के दौरान दो शिफ्ट में करवाई गई थी। इस परीक्षा में कुल 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पिछले कट ऑफ की बात करें तो यूपी पुलिस की पिछली भर्ती साल 2020 में हुई थी। उस भर्ती की लिखित परीक्षा में…

नई दिल्लीSep 22, 2024 / 06:20 pm

Anurag Animesh

UP Police Result 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद Answer Key भी जारी किया गया था। अब परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा का रिजल्ट 21 से 24 सितंबर के बीच जारी किए जा सकते हैं। हलाकिं बोर्ड के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें :- Indian Army : इंजीनियरों के लिए आर्मी में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, लाखों में होगी तनख्वाह और ढ़ेर सारी सुविधाएं, निशुल्क भरें फॉर्म

UP Police Result 2024 : पिछले साल इतना गया था कट ऑफ


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पांच दिनों के दौरान दो शिफ्ट में करवाई गई थी। इस परीक्षा में कुल 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पिछले कट ऑफ की बात करें तो यूपी पुलिस की पिछली भर्ती साल 2020 में हुई थी। उस भर्ती की लिखित परीक्षा में अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 185.34 नंबर ओबीसी के लिए 172.32 नंबर कट ऑफ गया था। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 145.39 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 114.19 नंबर कट ऑफ गया था। इस भर्ती के परिणाम आपने पर इस बार के कट ऑफ का पता चल पाएगा।
यह खबर भी पढ़ें :- Narendra Modi Education : पढ़ाई को लेकर विवाद खत्म, पता चल गया कितने पढें-लिखे हैं देश के प्रधानमंत्री

ऐसे जानें रिजल्ट


रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद होम पेज पर दिए गए पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।


लॉगिन डिटेल्स भरकर उम्मीदवारों को अपनी आईडी लॉगिन करनी होगी।


लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
फिजिकल टेस्ट की बात करें तो यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगानी होगी। साथ ही महिला उम्मीदवारों की बात करें तो महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

Hindi News/ Education News / UP Police Result 2024 : इस दिन जारी होंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक

ट्रेंडिंग वीडियो