– फूटा महिलाओं का गुस्सा, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
जयपुर-शाहाबाद। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को लेकर लोग खासे परेशान हैं। विशेषत: आदिवासी सहरिया महिलाएं शराब से ज्यादा दुखी हैं। इस संदर्भ में मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र के विरमानी गांव की महिलाओं ने शाहाबाद पहुंचकर अतिरिक्त जिला कलक्टर सहरिया विकास परियोजना को ज्ञापन देकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम विरमानी में करीब दो माह से अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। महिलाएं कमाने जाती हैं जो पैसा परिवार के पुरुष छीन कर शराब में उड़ा देते हैं। शराब के कारण लड़ाई, झगड़ा, घटना, दुर्घटना और महिलाओं को प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। लगभग चार दर्जन से अधिक सहरिया महिलाओं ने यहां पहुंचकर ज्ञापन दिया और शराब की अवैध बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की। ज्ञापन देने आई महिलाओं में लाली सहरिया, डोला बाई, तुलसा बाई सहित अन्य महिलाएं शामिल रही ।
शराब कर रही बर्बादी
ज्ञापन देने आई महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री से उनके परिवार टूटने की कगार पर आ गए हैं कई घरों में तो अवैध शराब के कारण परिवार टूटने की नौबत आ गई है महिलाओं ने बताया कि परिवार की कमाई का अधिकांश हिस्सा शराब में चला जाता है रोकने टोकने पर लड़ाई, झगड़े होते हैं और महिलाओं को पुरुषों द्वारा प्रताड़ित भी किया जाता है।
अवैध बिक्री से बड़ी परेशानी
महिलाओं का कहना है कि शराब मिलेगी नहीं तो पिएंगे कहां से इसलिए अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगानी चाहिए लगाई जानी चाहिए ताकि शराब की बिक्री ना हो अभी थैलों में भरकर बाइक से लोग शराब लाते हैं और कस्बे में बेचते हैं जिससे माहौल भी खराब हो रहा है ज्ञापन देने वाली महिलाएं शराब की बिक्री को लेकर काफी आक्रोशित नजर आईं महिलाओं ने शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
एडीएम अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सहरिया विकास परियोजना अधिकारी जब्बर सिंह ने कहा कि महिलाओं ने ज्ञापन दिया है अवैध शराब की बिक्री हो रही है तो इस पर रोक लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी तथा शाहबाद पुलिस उपाधीक्षक को लिखकर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।