यह भी पढ़ें थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप इधर पुलिसकर्मी पर फायरिंग के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है। वहीं चार बदमाशों को पुलिस ने खेतों में से दबोच लिया है।
यह भी पढ़ें बता दें कि महुआ गांव के एक परिवार की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी को कल देर रात को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर लाठियों से हमला किया। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई और आज सुबह फिर पुलिस जाप्ते के साथ बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पोखाराम के पांव में गोली लगने से घायल हो गया।