scriptमैदानी इलाकों में गुलाबी सर्दी की रंगत… जानें प्रदेश में रात में कैसा रहा मौसम का मिजाज… | Pink winter colors in the plains… Know what was the weather like in the state at night… | Patrika News
जयपुर

मैदानी इलाकों में गुलाबी सर्दी की रंगत… जानें प्रदेश में रात में कैसा रहा मौसम का मिजाज…

माउंटआबू सबसे सर्द, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस

जयपुरOct 16, 2024 / 10:14 am

anand yadav

mp weather alert
जयपुर। प्रदेश के उत्तर पूर्व और पूर्वी इलाकों में सक्रिय कम वायुदाब क्षेत्र का असर अब खत्म होते ही अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने वाला है। दिन के अलावा रात के तापमान में तेजी गिरावट होने पर सर्दी का जोर बढ़ने के आसार हैं। बीती रात भी कुछ जिलों में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें“राजस्थान में मौसम का मिजाज: बादल हटते ही गुलाबी सर्दी ने ली एंट्री!” जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ जबकि प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंटआबू में दिन के तापमान में पारा 2.6 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात माउंटआबू में रात के तापमान में सर्वाधिक 3 डिग्री गिरावट हुई और पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सीकर जिले में रात के तापमान में पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा।
यह भी पढ़ेंजयपुर डिस्कॉम : ठेकेदार और बिजली इंजीनियरों की मिलीभगत ने किया कबाड़ा… जानें कैसे किया खेल

प्रदेश के शेखावाटी और हाड़ौती अंचल में रात के तापमान में अब तेजी से गिरावट होने लगी है। शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हो रहा है। हालांकि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में अभी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दिन और रात में पारे में गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते फिलहाल रात में गुलाबी सर्दी की आहट लोगों को महसूस हो सकेगी।
यह भी पढ़ेंपुरवाई हवा ने बदली पारे की चाल.. जानिए कहां मैदानी इलाकों में उतरी पहाड़ों की सर्दी…

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के फिलहाल कोई आसार नहीं है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है वहीं अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान साफ रहने व तेज गति से पुरवाई हवाएं चलने पर रात के तापमान में और अधिक तेजी से गिरावट होने पर गुलाबी सर्दी का जोर बढ़ने का पूर्वानुमान है।

Hindi News / Jaipur / मैदानी इलाकों में गुलाबी सर्दी की रंगत… जानें प्रदेश में रात में कैसा रहा मौसम का मिजाज…

ट्रेंडिंग वीडियो