
जयपुर के सांगानेर इलाके में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में जोरदार हंगामा हो गया।

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और टोंक रोड को जाम कर दिया।

घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

आक्रोशित लोगों ने सुबह जयपुर-टोंक रोड जाम लगा दिया और टायरों को जलाया।

जानकारी मिलते ही हनुमान बेनीवाल समेत कई नेता भी पहुंच गए।

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मंदिर के बाहर भी भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रदर्शन के कारण सांगानेरी पुलिया से बी-2 बाईपास तक करीब 4 KM का जाम लग गया है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के आसपास भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रर्दशनकारियों ने रेलिंग भी तोड़ दी।

जगह-जगह लगा दी आग।

