10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने लगातार सातवें महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कंपनियों ने एक दिसंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।


यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे सोने के दाम, शादियों के सीजन में लोगों को झटका

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री में सुधार की जरूरत, ध्यान नहीं दिया तो... घटेगा निर्यात

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग