3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 24 से 48 घंटे में 10जिलों में भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

जुलाई में मई जून की गर्मीगर्मी और उमस ने किया बेहालअधिकांश जिलों का पारा 40.0 डिग्री पार

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 17, 2021



जयपुर, 17 जुलाई
मानसून की बेरुखी के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। जुलाई में भी मई जून जैसे हालात बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। लोग पसीने से तरतबर हो रहे हैं। दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद भी शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों का दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा, वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में पाली 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 से 48 घंटे में एक साइक्लोन सिस्टम बना हुआ है। इससे उत्तरी पूर्वी भाग में बारिश होगी। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान के पांच जिलों झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात और धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में एक दो स्थानों पर भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं सोमवार 19 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, धौलपुर, करौली में एक दो स्थानों पर भारी बरसात और अलवर, भरतपुर, झुंझुनू में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट दिया है।
आगामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
18 जुलाई : पूर्वी राजस्थान के पांच जिलों झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात और धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में एक दो स्थानों पर भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा,धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में कहीं कहीं जबकि पश्चिमी राजस्थान मेंचूरू, हनुमानगढ़, नागौर,पाली में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
19 जुलाई: पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, धौलपुर, करौली में एक दो स्थानों पर भारी बरसात और अलवर, भरतपुर, झुंझुनू में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट दिया है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर,पाली और श्रीगंगानगर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
20 जुलाई : अलवर, झुंझुनू और भरतपुर में एक दो स्थानों पर भारी बरसात का यलो अलर्ट। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर,पाली और श्रीगंगानगर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
21 जुलाई : चूरू, पाली, अलवर, झुंझुनू और भरतपुर में एक दो स्थानों पर भारी बरसात का यलो अलर्ट।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 37.7 30.0
जयपुर 39.0 26.7
कोटा 39.7 30.6
डबोक 35.4 26.6
बाड़मेर 41.8 30.6
जैसलमेर 40.2 30.0
जोधपुर 40.0 27.9
चूरू 39.5 28.1
श्रीगंगानगर 42.2 30.8
भीलवाड़ा 38.4 27.0
वनस्थली 41.2 27.8
अलवर 39.2 29.2
पिलानी 40.2 29.1
सीकर 38.5 27.4
चित्तौडगढ़़ 37.4 27.1
फलौदी 41.6 31.6
सवाई माधोपुर 41.4 30.5
धौलपुर 42.2 31.5
पाली 42.5 33.4
नागौर 41.5 30.1
टोंक 40.3 26.6
बूंदी 40.1 29.0

Story Loader