
जयपुर। एसओजी गिरफ्त में आया नाइजीरियाई जालसाज आवाज बदल ठगी करता था। एसओजी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऐप के जरिए खुद की फोटो भी एडिट कर ली थी और फिर जर्मनी का डॉक्टर बनकर पीड़ित महिला से दोस्ती की। नाइजीरियाई निवासी आरोपी ऑबी एलेक्स सैम्युल और उसकी दीमापुर (नागालैंड) निवासी महिला मित्र हिनोटॉली ने पश्चिम बंगाल के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाए। साथ ही ठगी के लिए ओडिशा के लोगों के दस्तावेज से मोबाइल सिम कार्ड खरीदे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि ऑबी एलेक्स सैम्युल ने परिचित से आरबीआई की ई-मेल आईडी बनवा रखी थी। आरोपी ऑबी भारत में आने के बाद हिनोटॉली के साथ मिलकर वीपीएन के जरिए विदेशी नंबर से वाट्सऐप कॉल कर ठगी कर रहा था।पीड़ित महिला को शादी करने का झांसा देकर 6.99 लाख रुपए ठग लिए थे।
एसओजी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी के लिए 8 की-पैड हैंडसेट उपयोग में लिए, जिनमें 99 सिम कार्ड लगा चुके थे। एसओजी ने कुछ दिन पहले ही ऑबी व हिनोटॉली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
Updated on:
01 May 2023 02:38 pm
Published on:
01 May 2023 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
