9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान के एक बड़े दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। राजस्थान के एक दिग्गज कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुए। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा, इन्होंने ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था। जानें कौन हैं?

2 min read
Google source verification
bjp_1_1.jpg

BJP

Gopal Singh Shekhawat Idwa Joins BJP : लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। जैसे - जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। शनिवार को कांग्रेस के एक बड़े नेता और पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए। राजसमंद के पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने आज 23 मार्च को कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी ने गोपाल सिंह ईडवा का स्वागत करते हुए कहा कि वे आज बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह भी चाहते हैं पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने। सीपी जोशी ने इस अवसर पर कहा कि गोपाल सिंह ईडवा ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल का एक साल पूरे होने के मौके पर आज दोपहर विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चार निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया तो करीब 33 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।



सीपी जोशी ने आगे कहा, राजस्थान में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। भाजपा ने जो भी वादे चुनाव पूर्व किए थे। उनमें से 45 फीसद वादों को पूरा कर लिया है। अब हमारे कार्यकर्ता लोकसभा में भी 25 सीट जीतकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं



लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की चित्तौड़गढ़ सीट पर राजसमंद के पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा (लोकसभा चुनाव 2009) और भाजपा के मौजूद सांसद सीपी जोशी के बीच मुकाबला हुआ था। लोकसभा चुनाव 2014 में ईडवा, हरिओम सिंह राठौड़ से चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें - होलिका दहन के टाइम पर आया नया अपडेट, असमंजस हुआ दूर, जानें ज्योतिषी क्या बोले