
Jaipur Lok Sabha Election 2024: जयपुर में लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए 14 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जयपुर लोकसभा सीट की आठ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करना प्रत्याशियों के लिए चुनौती से कम नहीं है। जयपुर सीट पर करीब 22.87 लाख मतदाता हैं। यानी पूरे मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को रोज करीब डेढ़ लाख लोगों से संपर्क करना होगा। लेकिन यह संभव नहीं लग रहा है। ऐसे में प्रत्याशी ऐसा स्थान चुन रहे हैं, जहां एक साथ सैकड़ों या हजारों लोगों से मुलाकात हो सके। इसके लिए वे किसी बड़े मंदिर, बाजार के बीच चाय की थड़ी या पार्क में जा रहे हैं। यहां घंटों बैठकर मतदाताओं से वोट मांग कर रहे हैं। जयपुर लोकसभा सीट की बात करें तो प्रत्याशी गोविंददेवजी मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, ताड़केश्वर जी, मोतीडूंगरी मंदिर जा रहे हैं। इसके अलावा सेंट्रल पार्क, सिटी पार्क सहित बड़े इलाकों के पार्कों में जाकर भी प्रचार कर रहे हैं।
प्रचार में गर्मी बन रही अड़चन
लोकसभा चुनाव के समय बढ़ता तापमान भी प्रत्याशियों के प्रचार में अड़चन पैदा कर रहा है। जयपुर में इन दिनों तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इससे बचने के लिए प्रत्याशियों को सुबह पांच बजे उठकर पार्क की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं, शाम को मंदिरों में जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़ी कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
कम समय में अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। सुबह-शाम के प्रचार की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगी टीम शहर की कॉलोनियों के ग्रुप में भी प्रचार कर रही है।
हर मकान पर दस्तक देना भी चुनौती
राजधानी जयपुर में 50 लाख आबादी पर करीब 8.15 लाख मकान हैं। आठ विधानसभा के हिसाब से प्रति क्षेत्र औसत करीब 81500 मकानों का है। ऐसे में आगामी 14 दिन में हर प्रत्याशी को रोजाना करीब 3400 मकानों तक पहुंचना होगा।
जयपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की नजर
| विधानसभा | पुरुष | महिला | कुल |
| हवामहल | 138397 | 124991 | 263399 |
| विद्याधर नगर | 184482 | 170990 | 355475 |
| सिविल लाइंस | 127670 | 120637 | 248325 |
| किशनपोल | 102220 | 93752 | 248325 |
| आदर्श नगर | 143502 | 129902 | 273430 |
| मालवीय नगर | 112522 | 107550 | 220072 |
| सांगानेर | 190228 | 1744119 | 364357 |
| बगरू | 191830 | 174476 | 366313 |
| कुल | 1190851 | 1096417 | 2287350 |
Published on:
04 Apr 2024 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
