2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका समूह के सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार घोषित, चेतन स्वामी को कहानी और सोमनाथ शर्मा को कविता का पहला पुरस्कार, 4 जनवरी को होंगे सम्मानित

Jhabarmal Award 2023: पत्रिका समूह ने अपने वार्षिक सृजनात्मक साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। समूह के परिशिष्टों में प्रकाशित श्रेष्ठ कहानी व कविता के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jhabarmal_award_2023.jpg

Patrika Award2023: पत्रिका समूह ने अपने वार्षिक सृजनात्मक साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। समूह के परिशिष्टों में प्रकाशित श्रेष्ठ कहानी व कविता के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। विजेताओं को ये पुरस्कार, साहित्य और पत्रकारिता के पुरोधा पं. झाबरमल्ल शर्मा की स्मृति व्याख्यानमाला के तहत जयपुर में आगामी चार जनवरी को आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ रहने वाले पत्रिका टीम के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पं. झाबरमल्ल शर्मा की स्मृति में वर्ष 1992 से शुरू हुई इस व्याख्यानमाला को देश के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और प्रबुद्धजन संबोधित करते रहे हैं। सृजनात्मक साहित्य पुरस्कारों के तहत कहानी में पहला पुरस्कार श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) के चेतन स्वामी की कहानी ‘मकान’ और कविता में पहला पुरस्कार हिंडौन सिटी, करौली के सोमनाथ शर्मा की कविता ‘एक आंसू’ को दिया जाएगा। कहानी में दूसरा पुरस्कार जोधपुर की अर्चना त्यागी को उनकी कहानी ‘पापा की टोपी’ और कविता में दूसरा पुरस्कार कुम्हारी (छत्तीसगढ़) की नेहा सिन्हा को उनकी कविता ‘मन्दिर तुम्हारे भीतर भी’ के लिए दिया जाएगा। ये कहानी व कविताएं पत्रिका समूह के परिशिष्टों में वर्ष 2023 के दौरान प्रकाशित हुई थीं।

इस साल कहानी और कविता के निर्णायक मंडल में जोधपुर के रविदत्त मोहता, भोपाल की इंदिरा दांगी, दिल्ली के अभिषेक कश्यप, भिलाई की संतोष झांझी, इंदौर के हरेराम वाजपेयी और अजमेर के गोपाल गर्ग शामिल थे।

Story Loader