– पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर पलटा मौसम का मिजाज
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर में तेज ठंडी हवाओं से ठिठुरन लौट आई। आज सवेरे ठंडी हवाओं से लोगों को फिर से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि आज सवेरे जयपुर में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। प्रदेश की बात करें तो आज सवेरे भरतपुर संभाग में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आज सवेरे भरतपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अजमेर रीजन में भी मौसम का मिजाज हल्का बदला हुआ नजर आया। अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भी तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। तापमान में गिरावट आ रही है। यह गिरावट दो दिन रहेगी, इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान आज 31 डिगी रहने की संभावना है। जयपुर में आंशित बादल छाए रहेंगे व कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ने की संभावना है।