13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 2 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 2 February 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-1-February-jaipur-news-patrika-bulletin-today

[MORE_ADVERTISE1]

सुविचार
तीन बातों को हमेशा याद और ध्यान रखना चाहिए... पहला, लिखना वही चाहिए जिसके नीचे हस्ताक्षर कर सके, दूसरा सोचना वही चाहिए जो दिल और दिमाग से निकले, और तीसरा, बोलना वही चाहिए.. जिसका हम जवाब दे सकें

आज क्या खास
- राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का आज अंतिम दिन, नेता प्रतिपक्ष गुलाब कटारिया वक्तव्य के बाद सीएम अशोक गहलोत देंगे अभिभाषण का जवाब
- तीन दिवसीय पहली G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक आज जोधपुर में होगी शुरू, उधर G20 सस्टेनेबल फाइनेंशियल वर्किंग ग्रुप की दो दिवसीय बैठक आज से गुवाहाटी में होगी शुरू
- जैसलमेर के पोकरण में 'विश्व विख्यात मरु महोत्सव 2023' का आगाज आज, लोककला व संस्कृति का होगा अनूठा संगम, कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- कांग्रेस संसदीय समूह की बैठक आज नई दिल्ली स्थित CPP कार्यालय में, बजट सत्र की रणनीति होगी तैयार
- गुरु रविदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पंजाब सीएम भगवंत मान जालंधर सिटी स्टेशन से वाराणसी के लिए एक ट्रेन को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- दिल्ली हाईकोर्ट में वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित दो याचिकाओं पर सुनवाई आज, राजनीतिक नेताओं द्वारा कथित घृणास्पद भाषणों से संबंधित याचिकाएं भी हैं शामिल
- झारखंड उच्च न्यायालय में धनबाद अग्निकांड मामले पर सुनवाई आज, 14 लोगों की जलकर हुई थी मौत
- राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास का राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में होगा शुरू, 1 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि और 110 विशेषज्ञ वक्ता लेंगे भाग
- श्री रामानुजाचार्य के 108 दिव्य देश ब्रह्मोत्सव के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज से 12 फरवरी तक हैदराबाद स्थित मुचिंतल के जीयर आश्रम में समता कुंभ-2023 का आयोजन किया जाएगा
- पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से पुणे के मुकुंद नगर स्थित थिएटर अकादमी में शाम 5:30 बजे से होगा शुरू
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पहुंचेगी नागपुर, आज से अगले 5 दिनों तक चलेगी नेट प्रेक्टिस
- महिला T20 त्रिकोणीय श्रृंखला में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला, पूर्वी लंदन में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा फाइनल मैच
- 71वां सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट गुवाहाटी, असम में होगा शुरू

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में 1 से 31 जनवरी 2023 तक की अवधि में भ्रष्टाचार के 25 मामले दर्ज, 35 मामलों में चालान, 10 मामले किए बंद
- जमीन के विवाद में एक पक्ष से ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में कुचामन थाना प्रभारी मनोज माचार और हैड कांस्टेबल सोहनलाल को नागौर के एसपी राममूर्ति जोशी ने किया निलंबित
- उदयपुर में देबारी के सरकारी माध्यमिक स्कूल में बासी बूंदी खाने से 32 बच्चे बीमार, चार अस्पताल में भर्ती
- आयुक्त के साथ कथित मारपीट के मामले में बर्खास्त किए गए जयपुर ग्रेटर नगर निगम के तीन पार्षदों को राजस्थान हाईकोर्ट ने किया बहाल, बर्खास्तगी आदेश रद्द
- पोक्सो कर्ट जयपुर ने नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा
- सऊदी अरब सरकार के भारतीय हज यात्रियों का कोटा जारी करने के तीन माह बाद भी केंद्रीय हज कमेटी ने अब तक नहीं लेने शुरू किए आवेदन, असमंजस में हज पर जाने के इच्छुक
- राजस्थान हाईकोर्ट ने धार्मिक प्रकृति के निर्माण कार्य पर करदाताओं के पैसे के उपयोग पर लगाई रोक, जोधपुर के मंडोर में तनहापीर दरगाह पर निर्माण कार्य के लिए जोधपुर उत्तर नगर निगम ने निकाली थी निविदा
- अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 81वें उर्स के विधिवत समापन, बड़े कुल की रस्म में उमड़े अकीदतमंद
- डूंगरपुर-बांसवाड़ा की सरहद पर त्रिवेणी संगम पर स्थित बेणेश्वरधाम मेले का सप्तरंगी ध्वाजरोहण के साथ आगाज
- जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भारी भूस्खलन से एनएच- 44 को किया गया बंद
- केंद्रीय बजट में राष्ट्रपति भवन के खर्च में 10 करोड़ रुपए की कटौती
- FBI ने गोपनीय दस्तवेज मामले में अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन के घर की ली तलाशी
- जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट अनाउंसमेंट बंद
- मद्रास हाईकोर्ट ने कहा मुस्लिम महिलाएं ले सकती है फेमिली कोर्ट में तलाक, उनके लिए यह विकल्प है खुला
- केरल हाईकोर्ट का पैसला ड्राइवर नशे में होने पर भी बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य
- सुप्रीम कोर्ट ने वाट्सऐप से कहा है कि वह इस बात का प्रचार करे कि उपयोगकर्ता प्राइवेसी पॉलिसी मानने को बाध्य नहीं
- अडानी समूह ने 20 हजार करोड़ का एफपीओ वापस लिया, लौटाएगा निवेशकों के पैसे
- अमरीकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ 10 पैसा मजबूत, शेयर बाजार ने 1200 अंको की उछाल के बाद लगाया गहरा गोता, सोना- चांदी में जबर्दस्त तेजी, सोना 59 हजार पार तो चांदी फिर 72 हजार के करीब
- शुभनम गिल का पहला टी- 20 शतक, भारत की न्यूजीलैंड पर 168 रन से सबसे बड़ी जीत, सीरीज भी 2-1 से जीती
- इस माह मिल सकती है ठिठुरन से राहत, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, कोहरा छंटा, तापमान में गिरावट, जयपुर में 1.8 डिग्री घटा न्यूनतम तापमान
- गुलमर्ग में हिमस्खलन के दो विदेशी स्कीयर्स की मौत, 19 अन्य को बचाया

- राजस्थान में 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं अगले माह होंगी, टाइम टेबल आएगा अगले सप्ताह
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए अब रसायन विज्ञान में बीएससी योग्यताधारी माने जाएंगे पात्र, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
- पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 21 फरवरी तक मांगी प्रविष्टियां, पांच लेखक बाल साहित्य मनीषी की उपाधि से होंगे सम्मानित
- महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा पर शिक्षकों के 10 हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च
- संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू, 1105 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी शाम 6 बजे तक
- राजस्थान में होमगार्ड के 3842 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी तक
- बीएसएफ में जूनियर एक्स-रे असिस्टेंट के 64 पदों के लिए निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी
- इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी में सिक्योरिटी असिस्टेंट समेत विभिन्न 1675 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी
- भारतीय नौसेना ने एसएससी कार्यकारी के 70 पदों के लिए 5 फरवरी तक मांगे आवेदन
- भारतीय थलसेना ने एसएससी (एनसीस) के 55 पदों के लिए 15 फरवरी तक मांगे आवेदन
- पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रुप बी के 550 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च