6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी पहली तो कभी दूसरी पत्नी के साथ रहता था, एक संदिग्ध हालत में मरी मिली, पति हिरासत में

प्रताप नगर इलाके का मामला: सांगानेर थाने पहुंच हत्या की दी सूचना, बयान व आरोप पर पुलिस को संदेह, हिरासत में आरोपी पति

2 min read
Google source verification
murder

कभी पहली तो कभी दूसरी पत्नी के साथ रहता था, एक संदिग्ध हालत में मरी मिली, पति हिरासत में

जयपुर। प्रताप नगर इलाके में रहने वाले एक महिला की घर में ही गला दबा कर हत्या कर दी। महिला के पति ने थाने पहुंचकर साली एवं मौसेरे ससुर पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतका के पति के बयान संदिग्ध लगे, जिस कारण उसे हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है।

प्रताप नगर थानाधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डेढ़ वर्षीय बच्चे को गोद में लिए प्रताप नगर सेक्टर 35 निवासी खलीक उर्फ सलमान सांगानेर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सेक्टर 8 में रहने वाली पत्नी रवीना बानो (26) की उसकी बहन सिमरन व मौसेरे ससुर वहिद खान ने हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मामला प्रताप नगर इलाके का है।

बहन गई हुई थी सीकर

मौके पर रवीना का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर कपड़े से दबाने के निशान मिले हैं। सलमान के आरोप पर मृतका की बहन से संपर्क किया तो उसका सीकर में होना पता चला। उसने जयपुर लौटकर पुलिस को सफर का टिकट भी दिखाया। वहीं, उसकी मौसेरे ससुर घर पर सोते हुए मिला, जिसे हत्या के बारे में पुलिस के पहुंचने पर पता चला। सलमान ने पुलिस को यह भी बताया कि वह मौके पर ही था, ससुर ने उसे लात की मारी तो वह बचाव नहीं कर सका। उसके इन आरोपों से पुलिस का उसी पर संदेह गहराता गया।

दूसरी पत्नी है रवीना, पहले भी कई बार हुआ विवाद

सलमान ने रवीना से दूसरी शादी की है। पहले से शादीशुदा होने की बात भी उसने छुपाई थी। इस संबंध में सलमान के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही दहेज प्रताडऩा का भी अलग से मामला दर्ज कराया। हालांकि बाद में दोनों मामलों में राजीनामा हो गया था। कुछ महीने पहले सलमान के भाइयों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पिछले दिनों ही आरोपियों को सांगानेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सलमान कभी पहली पत्नी तो कभी दूसरी पत्नी के पास रहता था। रवीना से उसके डेढ़ साल का बेटा भी है।