
murder
देवेन्द्र शर्मा / जयपुर। जेएलएन मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल क्लाक्र्स आमेर में गुरुवार को ठहरे एक व्यक्ति के लॉकर से करीब 2 करोड़ के डायमंड सेट व 95 हजार रुपए चोरी हो गए। चोर के लिए बकायदा होटल स्टाफ ने न सिर्फ कमरा खोला और बाद में लॉकर भी खोला। इस मामले में होटल स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले में पुलिस ने चार होटलकर्मियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने में जुटी है।
घटना के संबंध में पीडि़त मुंबई निवासी एक्सपोर्टर राहुल बांठिया ने शुक्रवार को जवाहर सर्कल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि नयापारा छत्तीसगढ़ निवासी रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी संजना की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ जयपुर आए थे। शादी समारोह सिरसी रोड स्थित एक गार्डन में था, जबकि ठहरने की व्यवस्था क्लाक्र्स आमेर में थी। यहां पर 45 कमरों की बुकिंग की थी।
थानाधिकारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुबह से ही होटल में घूम रहा था। पीडि़त अपनी पत्नी के साथ रात साढ़े 7 बजे अपना रूम-734 लॉक करके संगीत समारोह में शिरकत करने निकल गए। रात्रि में लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
मेहमान बनकर खुलवाया लॉक
राहुल के होटल से जाते ही आरोपी ने रिसेप्शन पर फोन करके खुद को राहुल बताया और रूम खोलने के लिए कहा। कुछ देर बाद होटल स्टाफ ने पहुंचकर रूम खोल दिया। 20 मिनट बाद ही आरोपी ने पासकोड भूलने का बहाना बनाकर लॉकर खुलवाया। स्टाफ ने तस्दीक भी नहीं की। बैग में जेवरात व रुपए भरकर के रात्रि नौ बजे होटल से निकल गया।
हेल्प डेस्क से ही थी नजर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर होटल में ही मौजूद था। मेहमानों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क के पास भी उसे देखा गया था। राहुल बांठिया जब कमरे में जा रहे थे तो उन्होंने अपना बैग होटल स्टाफ को नहीं दिया। यहीं से चोर ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
दो करोड़ के जेवरात चोरी
- एक फ्लॉवर डायमंड नेकलेस
- एक एमरल्ड डायमंड नेकलेस एंड इअररिंग्स
- एक मोती मालविका मय डायमंड पेंडेंट
- दो वाइट डायमंड चूडिय़ां
- एक गोल्ड डायमंड चूड़ी
- एक गोल्ड नेकलेस
- दो गोल्ड चूड़ी
- 95 हजार नकदी
Published on:
26 Nov 2021 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
