14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर: तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने पर बवाल, सांगानेर में बाजार बंद, वीडियो में देखें सड़कों पर प्रदर्शन

Tejaji Temple Jaipur: तेजाजी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 29, 2025

जयपुर। जयपुर के प्रतापनगर स्थित वीर तेजाजी मंदिर में शुक्रवार रात को असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने के विरोध में बवाल जारी है। आज सुबह सांगानेर क्षेत्र में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रताप नगर सेक्टर-3 के बाजार भी बंद कर दिए गए। पिंजरापोल गोशाला के सामने और सांगानेर पुलिया के नीचे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, SP ने प्रदर्शनारियों को दी ये चेतावनी