scriptबसवा भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों पर चर्चा | jaipur | Patrika News
जयपुर

बसवा भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों पर चर्चा

बांदीकुई भाजपा मंडल बसवा की संगठनात्मक बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर बसवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जयपुरOct 17, 2022 / 09:31 am

Mohan Murari

बसवा भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों पर चर्चा

बसवा भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों पर चर्चा

जयपुर। बांदीकुई भाजपा मंडल बसवा की संगठनात्मक बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर बसवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक राजेश सिंघल द्वारा बूथ समितियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और जल्दी से जल्दी प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति बनवाने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल महामंत्री भवानी शंकर भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर कार्य करने के लिए कहा। इसके अलावा बैठक में अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पारीक ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जनता के बीच में जन मुद्दे उठाने की बात कही। इस मौके पर बाबूलाल सैनी, पी डी मीना, राजेश सिंघल,शैलेंद्र सिंह श्यामपुरा, लाखन सिंह, सुरेश चंद शर्मा,मेवाराम मीणा, लाखन सिंह, दिनेश जोशी,मुकेश मीणा, उमेश शर्मा, टीपी सैनी, नरेंद्र सैन,जगदीश सैनी,मुंशी सैनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindi News / Jaipur / बसवा भाजपा मंडल की बैठक में बूथ समितियों पर चर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो