3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : जानिए क्यों मेल खाती है माया और अनामिका की घटना, एक में पति ने आत्महत्या की तो दूसरे में पत्नी की हत्या

सोशल मीडिया पर इन दिनोें काफी संख्या में लोग रील के आदी हो चुके हैं। हाल में इसी रील ने राजस्थान में दो जानें ली हैं। एक में पति ने आत्महत्या कर ली तो दूसरे में हत्या में कर दी। आइए दोनोें केस को जानते हैं..  

2 min read
Google source verification
maya_meena_alwar.jpg

सोशल मीडिया पर इन दिनोें काफी संख्या में लोग रील के आदी हो चुके हैं। इसमें दो तरह के लोग हैं, एक वो जो इसे बनाने के आदी हैं..दूसरे वो जो इसे देखने के। रील जैसे वीडियो पर हजारों-लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं। जिसके कारण लोगों के बीच लोकप्रिय होने की होड़ सी मची हुई है। आप देखेंगे कि जमीन से लेकर आसमान, सड़क से लेकर पानी और घर से लेकर दुकान तक लोग रील के वीडियो को शूट कर रहे हैं।

खासकर युवाओं के बीच इसको लेकर गजब का क्रेज हो गया है। हाल में एक घटना सामने आई जब एक रील क्रिएटर ट्रेन के पटरी पर रील्स बना रहा था, तभी ट्रेन आ गई और युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा। हाल में इसी रील ने राजस्थान में दो जानें ली हैं। एक में पति ने आत्महत्या कर ली तो दूसरे में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आइए दोनोें केस को जानते हैं..

हाल की खबर राजस्थान के अलवर की है जहां रील की वजह से पति ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पत्नी रील बनाने की आदी थी। पत्नी के सोशल मीडिया पर रील बनाने और उस पर आने वाले भद्दे कमेंट से पति और ससुराल जन परेशान थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिससे दोनों में मारपीट हुई और महिला ने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। मना करने के बावजूद भी पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने से परेशान और आहत होकर पति ने आखिर आत्महत्या कर ली।

दूसरी घटना इसी साल फरवरी महीने में हुई जब पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर पति ने उसकी जान ले ली। मृतक अनामिका विश्नोई रील बनाती थी। जिससे पति अक्सर परेशान रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता, पति उसे रील बनाने से मना करता था। लेकिन पत्नी ने रील बनाने की आदत जारी रखी। समय के साथ-साथ इनके रिश्ते के बीच दूरियां भी बढ़ने लगीं।

रील्स बनाने के बाद लोग बड़ी संख्या में अनामिका को फॉलो करने लगे। कई तरह के कमेंट्स आते। जांच में पता चला कि अनामिका किसी दूसरे लड़के से शादी करना चाहती थी। इससे पहले ही उसके पति ने उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें : सुसाइड करने वाले युवक की पत्नी के 57 हजार फॉलोअर, भद्दे कमेंट से परेशान पति ने किया था सुसाइड

Story Loader