scriptInspirational superwoman : Southern Ocean में नौकायन करने वाली पहली महिला बनीं लिसा | Inspirational superwoman Lisa earns 10 records with Polar rowing exped | Patrika News
जयपुर

Inspirational superwoman : Southern Ocean में नौकायन करने वाली पहली महिला बनीं लिसा

Polar rowing expedition में बनाए 10 Guinness World Records

जयपुरFeb 18, 2023 / 01:55 am

Aryan Sharma

Inspirational superwoman : Southern Ocean में नौकायन करने वाली पहली महिला बनीं लिसा

Lisa Farthofer

वियना. ऑस्ट्रिया (Austria) की रोवर (Rower) लिसा फरथोफर (Lisa Farthofer) अंटार्कटिका (Antarctica) के एक अभियान के तहत दक्षिणी महासागर (Southern Ocean) में नौकायन (Rowing) करने वाली पहली महिला बन गई हैं। इतना ही नहीं, लिसा ने अंटार्कटिका में अपने इस नौकायन अभियान (Rowing expedition) के दौरान कुल 10 गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness World Records) बनाए हैं। इनमें दो रेकॉर्ड उन्होंने अकेले और आठ टीम के साथ बनाए हैं। लिसा ने 11 से 17 जनवरी के बीच अंटार्कटिका के बर्फीले खुले पानी पर 407 समुद्री मील (468.3 मील; 753.7 किमी) की दूरी तय की।
31 साल की प्रोफेशनल Sailor and rower लिसा, फियान पॉल (आइसलैंड), माइक मैट्सन (अमरीका), जेमी डगलस-हैमिल्टन (ब्रिटेन), स्टीफन इवानोव (बुल्गारिया) और ब्रायन क्रूसकोफ (अमरीका) के साथ इस अभियान का हिस्सा थीं। वे अर्नेस्ट शेकलटन और उनके दल द्वारा 1915 में एलिफेंट द्वीप से दक्षिण जॉर्जिया तक की गई यात्रा के चरणों को दोहराने का प्रयास कर रहे थे। अफसोस की बात यह है कि क्रू के भीतर बीमारी और चोट के कारण, लिसा और उनके दल को आधे रास्ते में अपना मिशन छोड़ना पड़ा। लेकिन, उनकी यात्रा के अचानक अंत ने उन्हें Guinness World Records बनाने से नहीं रोका।
दक्षिणी महासागर में नौकायन करने वाली पहली महिला बनने के साथ-साथ लिसा पोलर ओपन वॉटर (Polar open waters) पर नाव चलाने वाली पहली महिला भी बन गई हैं। एक टीम के रूप में उन्होंने और आठ रेकॉर्ड भी बनाए।

टीम के रूप में बनाए रेकॉर्ड
• First human-powered expedition in the Southern Ocean (meaning it was the first open-water human-powered
expedition completed entirely within the boundaries of the Southern Ocean)

• Fastest row on the Southern Ocean
• First human-powered expedition on the Scotia Sea

• First human-powered expedition from the Antarctic

• Fastest Polar row

• Longest distance rowed on the Southern Ocean

• First human-powered expedition on the Southern Ocean (South to North)
• Southernmost start of a rowing expedition

Hindi News / Jaipur / Inspirational superwoman : Southern Ocean में नौकायन करने वाली पहली महिला बनीं लिसा

ट्रेंडिंग वीडियो