पत्रिका टीम. सीकर. युवाओं से लेकर महिलाओं और गरीब परिवारों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से लगातार नई योजनाएं संचालित की जा रही है। राजस्थान पत्रिका टीम ने सीकर संभाग के वि भिन्न जिलों में जाकर राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन व केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना को ग्राउण्ड रिपोर्ट बनाई।
इस दौरान आधी दुनिया ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन फोन योजना को जमकर सराहा। हालांकि कई महिलाओं ने कहा कि सरकार ने योजना लॉन्च करने में काफी देरी की। वहीं केन्द्र सरकार की जन-धन खातों की योजना को ज्यादातर लोगों ने सराहा है। लोगों ने कहा कि जन-धन खातों से कोरोनाकाल में गरीब परिवारों को काफी सहारा मिला।