scriptHunter Moon: चंदा मामा अब दूर नहीं… तीन रात तक दिखेगा ‘हंटर मून’… जानिए क्या होगा खास | Hunter Moon: Uncle Chanda is not far away now… 'Hunter Moon' will be visible for three nights.. Know what will be special | Patrika News
जयपुर

Hunter Moon: चंदा मामा अब दूर नहीं… तीन रात तक दिखेगा ‘हंटर मून’… जानिए क्या होगा खास

आज से तीन दिन चांद- पृथ्वी बेहद करीब रहने पर दिखेगा हंटर मून

जयपुरOct 17, 2024 / 09:14 am

anand yadav

Hunter Moon

Hunter Moon

जयपुर। चांद और पृथ्वी एक- दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। आज से चांद अगले तीन दिन तक काफी बड़ा नजर आएगा। इसे ‘हंटर’ मून कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक इस साल का ये तीसरा और सबसे बड़ा ‘सुपरमून’ होगा। इस दौरान चांद की पृथ्वी से दूरी करीब 3.57 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इस साल यह पृथ्वी और चांद के बीच सबसे कम दूरी होगी। दोनों के बीच सामान्य दूरी करीब 3.84 लाख किलोमीटर है।
सर्दी की शुरुआत
हंटर मून नाम पश्चिमी देशों में लोकप्रिय है। प्राचीन काल में यह शिकारियों के लिए संकेत होता था कि वे सर्दियों की तैयारी शुरू कर दें। वे बड़ा चांद देखकर शिकार शुरू करते थे। अमरीका और कुछ दूसरे पश्चिमी देशों में इसे फॉलिंग लीव्स मून और ब्लड मून भी कहा जाता है।
रोज के चांद से है बेहद अलग
नासा के मुताबिक आज चांद पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु ‘पेरिगी’ पर पहुंच जाएगा। इस वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से 15 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। जिन इलाकों में आसमान साफ होगा और रात को रोशनी कम होगी, वहां यह साफ नजर आएगा।
सूर्यास्त के बाद
भारत में हंटर मून आज शाम 4.26 बजे से देखा जा सकेगा। हालांकि यह अलग-अलग इलाकों में सूर्यास्त के समय पर निर्भर करेगा। सूर्यास्त के तुरंत बाद हंटर मून दिखाई देने लगेगा। भारत में इस साल पूर्णिमा 15 दिसंबर पर चांद बड़ा नजर आएगा।

Hindi News / Jaipur / Hunter Moon: चंदा मामा अब दूर नहीं… तीन रात तक दिखेगा ‘हंटर मून’… जानिए क्या होगा खास

ट्रेंडिंग वीडियो