
accident pic
Big road accident : राजस्थान के बाड़मेर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य बेहद गंभीर घायल है। घायलों से पुलिस ने पूछताछ की तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया। हादसा बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में होना सामने आया है। वांकल माता मंदिर के नजदीक हुए इस हादसे के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता नहीं लग सका है।
सिणधरी थाना पुलिस ने बताया कि बाडमेर से सिणधरी की तरफ तेजी से एसयूवी गाड़ी आ रही थी। इस दौरान लूणी नदी पुलिया से पहले मंदिर के पास गोलाई के मोड पर से गुजरने के दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और कच्चे में चली गई। वहां पर चार से पांच बार गाड़ी पलटती चली गई और उसके बाद चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में परबत सिंह की मौत हो गई। वह गाड़ी चला रहा था। हादसा इतना दर्दनाक था कि परबत सिंह का सिर ही अलग हो गया।
उसका सिर झाड़ियों में फंस गया। उसके बाद बैठे कमल सिंह और इंद्रजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनो को सिणधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया है । यह हादसा जालोर की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे पर हुआ। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे हुए इस सड़क हादसे के बाद पुलिस ने शव को सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी मंे रखवाया है। देर रात इस बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Published on:
13 Jan 2024 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
