
Home Minister Amit Shah से Ashok Parnami ने की मुलाकात, अब 4 को जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन
जयपुर।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सोमवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह और परनामी के बीच करीब आधा घंटे तक वार्ता हुई।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार मुलाकात है। दोनों ने एक दूसरें को नववर्ष की शुभकामनाओं प्रेषित की है। गृहमंत्री अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब अशोक परनामी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष थे। दोनों की इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। परनामी को वसुंधरा राजे गुट का माना जाता है। कई बार सार्वजनिक तौर पर परनामी कह चुके हैं कि राजस्थान में पार्टी का चेहरा वसुंधरा राजे ही होंगी। यही नहीं वसुंधरा के कार्यक्रमों का जिम्मा भी परनामी के हाथों में ही रहता है। ऐसे में शाह के साथ मुलाकात के बाद राजस्थान भाजपा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में इन दिनों कई नेता शाह से मुलाकात की बाट जोह रहे हैं। इसी बीच केवल परनामी से ही शाह का मिलना कई मायनों में विशेष है। शाह पिछले दिनों ही राजस्थान दौरे पर आए थे, उस समय भी वसुंधरा राजे समर्थकों ने अपनी ताकत का अहसास कराया था। अब मुलाकात में क्या बात हुई, कुछ दिनों में इसका असर दिख जाएगा।
4 को होगा शक्ति प्रदर्शन
परनामी का 4 जनवरी को जन्मदिन है। इस दिन परनामी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए रक्तदान शिविर सहित उनके सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है। आदर्श नगर स्थित सेवा सदन में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जहां कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पहले शाह से मुलाकात और फिर जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन से भी सुगबुगाहटों का दौर तेज हो गया है।
Published on:
03 Jan 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
