1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAJASTHAN ASSEMBLY ELECTION 2023:प्रदेश में घोटालों की सरकार, पेपर लीक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, इसे उखाड़े फेंको : अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुचामन, मकराना व परबतसर में किया सभा को संबोधित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना राहुल गांधी को 22 जनवरी को अयोध्या आने का आमंत्रण भी दिया

2 min read
Google source verification
RAJASTHAN ASSEMBLY ELECTION 2023:प्रदेश में घोटालों की सरकार, पेपर लीक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, इसे उखाड़े फेंको : अमित शाह

RAJASTHAN ASSEMBLY ELECTION 2023:प्रदेश में घोटालों की सरकार, पेपर लीक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, इसे उखाड़े फेंको : अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश में नागौर से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। उन्होंने चुनावी सभाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। तीन अलग-अलग सभाओं में अपने 77 मिनट के भाषण में शाह प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए पेपर लीक का विश्व रिकॉर्ड बनाने का आरोप जड़ा। चार साल में यहां 14 से ज्यादा पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध के मामले में नम्बर एक पर पहुंच गया है। पांच साल में महिलाओं पर अत्याचार के 11 लाख मुकदमे हुए। शाह ने आह्वान किया कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। शाह पहले कुचामन आए फिर मकराना और परबतसर पहुंचे।

गृहमंत्री शाह ने अपने भाषण में कहा कि सीएम गहलोत ने वीर भूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश में सबसे भ्रष्ट सरकार यदि कहीं रही है, तो वो राजस्थान में रही है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समग्र देश के लिए योजना बनाई। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया, लेकिन लेकिन गहलोत जल जीवन मिशन के नाम पर 20 हजार करोड़ खा गए। लोगों के घर में पानी नहीं पहुंचने दिया। शाह ने कहा अब मैं आपको गारंटी देता हूं कि कमल के फूल की सरकार बना दीजिए। ढाई साल में राजस्थान के हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम करेंगे। शाह ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत लाल रंग देखकर भड़क जाते हैं।

गहलोत करते हैं तुष्टीकरण की राजनीति

शाह ने कहा कि गहलोत तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। राज्य की एक दर्जन से अधिक घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि सब जगह कौमी दंगे हुए हैं। उन्होंने सीएम से सवाल किए कि उदयपुर में सरेआम कन्हैयालाल टेलर का सिर काट दिया, आपने क्या किया? महावीर जयंती व रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया। दूसरी ओर कोटा में पीएफआई की रैली निकाली गई। यह तो मोदी थे, जिन्होंने पीएफआई को बैन करके जेल में डाला।

प्रदेश के इतिहास का गुणगानकेन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने नमक नगरी नावां की पावन धरती के साथ वीर तेजाजी महाराज, भगवान देवनारायण, श्रीयादे माता व मारोठ के भैरूंजी को प्रणाम करते हुए कहा कि राजस्थान की भूमि आज से नहीं सदियों से पूरे भारत के लिए सम्मान व गौरव की भूमि है। राजस्थान ही एक ऐसा प्रदेश था, जिसने मुगलों की आंधी के सामने डटकर मुकाबला किया और उनको रोकने का काम किया। शाह ने कहा कि महाराणा प्रताप, बप्पा रावल, महाराणा कुम्भा के साथ पन्नाधाय, राणी पद्ममिनी, गोरा-बादल, झाला मन्ना सबने वीरता की कहानियां गढ़ी हैं।

गहलोत हर चीज गुम कर देते हैं, जादूगर तो है

शाह ने कहा कि अशोक गहलोत को उनके प्रशंसक जादूगर कहते हैं, गहलोत जादूगर तो है। गहलोत ने प्रदेश में बिजली गुल कर दी, क्योंकि सबसे ज्यादा कटौती यहां होती है। स्वास्थ्य की सुविधाएं गुम कर दी, रोजगार गुम कर दिया, कानून व्यवस्था को गुम कर दिया, ऐसा काम तो कोई जादूगर ही कर सकता है।

चुनाव के बाद आप अयोध्या का टिकट करा लो

शाह ने कहा कि राहुल बाबा मुझे देखकर ताना मारते थे कि राममंदिर की तिथि तय नहीं की, कब करोगे। अब 22 जनवरी 2024 की तिथि घोषित हो गई है। चुनाव के बाद राहुल बाबा अयोध्या का टिकट करा लो, रामलला भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं।

Story Loader