3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : धुलंडी पर जलदाय विभाग का तोहफा, 5 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की होगी सप्लाई

Good News : धुलंडी पर जलदाय विभाग ने जयपुर की जनता को तोहफा दिया है। बीसलपुर सिस्टम से जयपुर को 5 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
water_supply_department_jaipur.jpg

Water Supply Department Jaipur

Water Supply Department Gift : धुलंडी पर जलदाय विभाग ने जयपुर की जनता को तोहफा दिया है। जलदाय विभाग धुलंडी के दिन जयपुर शहर में बीसलपुर सिस्टम से अतिरिक्त सप्लाई करेगा। अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर अमिताभ शर्मा ने बताया कि धुलंडी पर (सोमवार) दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग इलाकों में 5 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी। अतिरिक्त सप्लाई सुचारू रूप से हो इसके लिए कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता फील्ड में रह कर मॉनिटरिंग करेंगे। अतिरिक्त सप्लाई के अलावा शहर में सुबह-शाम तय समय पर भी सप्लाई होगी, जिससे लोगों को पेयजल संबंधी कोई परेशानी नहीं हो।



अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर अमिताभ शर्मा ने बताया कि गांधी नगर कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष 24 मार्च सुबह 6 बजे से 25 मार्च तक सुबह 6 बजे तक क्रियाशील रहेगा और इंजीनियर दर्ज पेयजल समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि वे सप्लाई के समय सैंपलिंग भी करें जिससे पानी की गुणवत्ता की भी जांच हो सके और लोगों को शुद्ध पेयजल मिले। जिन इलाकों में बीसलपुर सिस्टम से नियमित सप्लाई नहीं है उनमें टैंकर भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

यह भी पढ़ें - Weather Update : 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का Prediction, जानें 23-24-25-26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Story Loader