10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: CM भजनलाल ने दिया बच्चों को तोहफा, खातों में पहुंचे 260.93 करोड़ रुपए

Good News: प्रदेश में पहली से आठवीं तक 19 लाख 92500 छात्र-छात्राएं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 12 लाख 69 हजार 125 छात्राएं शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो: पत्रिका

Rajasthan News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक 32 लाख 61625 छात्रों के खाते में 260.93 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं। इससे छात्रों मेें खुशी की लहर है। यह राशि बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई और बैग के लिए मिली है। इनमें पहली से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं और कक्षा नवीं से 12वीं तक की छात्राओं को आठ-आठ सौ रुपए की राशि दी गई है।

वित्तीय वर्ष सोमवार को समाप्त होने से खाते में राशि पहुंचा दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के बैंक खातों में 800-800 रुपए ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के परियोजना आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी किए थे। उसके बाद कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए घोषणा की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सरकारी शिक्षकों को बड़ा झटका, विभाग ने खत्म कर दिया ये पद; आदेश जारी

प्रदेश में पहली से आठवीं तक 19 लाख 92500 छात्र-छात्राएं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 12 लाख 69 हजार 125 छात्राएं शामिल हैं। कुल 32 लाख 61625 विद्यार्थियों के खाते में राशि डाली गई है। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के खातों में 101.53 करोड़ की तथा पहली से आठवी तक 159.40 करोड़ की राशि जमा करवाई है।