2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेब सीरीज देखकर दस हजार पगार पाने वाली लड़की एक ही झटके में लखपति बन गई, प्रेमी को भी रईस बना दिया.. पुलिस आई तो

26 लाख रुपए देने के बाद भी जब ठगों ने रुपया मांगना नहीं छोड़ा तो वह पुलिस के पास चला गया। कहानी पूरी फिल्मी सी है लेकिन सच है। जयपुर की विश्वकर्मा पुलिसने इस मामले में कारोबारी की कंपनी की स्टाफर और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। उन्होनें बताया कि वेब सीरीज देखकर ये आइडिया आया और पैसा मिलता चला गया।

2 min read
Google source verification
ca_student_photo_2023-01-07_08-57-11.jpg

जयपुर
मेरे पास तुम्हारी और तुम्हारे स्टाफ में काम करने वाली लेडी के प्राइवेट पिक्चर्स हैं। तुम चाहते हो कि ये वायरल नहीं हो तो बाजार में कपड़े के शोरुम के सामने पेड के नीचे रुपयों का बैग भरकर रख देना, लेकिन जरा सी भी होशियारी की तो बस इन पिक्चर्स को वायरल करना है। ये लैटर मिला जयपुर के एक करोडपति बिजनेसमैन को...। वह डर गया और दो बार पैसा रख आया।

26 लाख रुपए देने के बाद भी जब ठगों ने रुपया मांगना नहीं छोड़ा तो वह पुलिस के पास चला गया। कहानी पूरी फिल्मी सी है लेकिन सच है। जयपुर की विश्वकर्मा पुलिसने इस मामले में कारोबारी की कंपनी की स्टाफर और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। उन्होनें बताया कि वेब सीरीज देखकर ये आइडिया आया और पैसा मिलता चला गया।


जांच कर रही पुलिस ने बताया कि साइन बोर्ड बनाने वाले दीपक कुमार के साथ यह घटना हुई। नवम्बर 2021 में एक लैटर मिला जिसमें उसके और उसकी एक महिला के साथ संबध का जिक्र किया गया। लैटर देने वाले ने विद्याधर नगर में एक जगह बताई और वहां पर 11 लाख रुपए रखवाए। कारोबारी ने डर के मारे ऐसा ही किया। उसके बाद दूसरा लैटर करीब एक साल बाद यानि पिछले साल आया और इसमें पंद्रह लाख पच्चीस हजार रुपए मांगे गए।

कारोबारी ने वो भी दे दिए। उसके बाद कुछ दिन पहले तीसरा लैटर मिला जिसमें 25 लाख मांगे गए। अब कारोबारी सीधा पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने जाल बिछा लिया और उसमें ठग फंस गए। पुलिस ने राहुल नाम के लड़के को दबोच लिया। उसके बाद उसकी प्रेमिका प्रियंका को भी अरेस्ट कर लिया। प्रियंका .. कारोबारी दीपक के यहीं चार साल से अकाउंट्स का काम करती थी। उधर राहुल की बहन यहां काम करती थी तो राहुल उसे छोडने और लेने आता। इस बीच प्रियंका से रिलेशन बन गया गया और दोनो ने मिलकर बड़ा कांड कर दिया।

Story Loader