
Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में 200 में से 167 विधायकों ने सवाल लगाए हैं। इन विधायकों ने अब तक करीब 9800 प्रश्न लगाए हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य और विधानसभा अध्यक्ष सवाल लगा नहीं सकते। इन 25 सदस्यों को छोड़कर 175 विधायक सवाल लगा सकते थे, लेकिन 167 ने ही सवाल लगाए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सदस्य अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 8 विधायकों ने एक भी सवाल नहीं लगाया है। गहलोत और राजे इस बजट सत्र की अब तक हो चुकी 20 बैठकों में से एक में भी नहीं आए हैं। बजट सत्र में सवाल लगाने वाले 36 विधायकों (21.55 फीसदी) ने 100 सवालों की तय सीमा को छुआ है।
131 विधायक (78.45 प्रतिशत) तो अब सवालों की इस सीमा को नहीं छू सके हैं। सवाल लगाने वाले विधायकों में काफी संख्या ऐसे सदस्यों की है, जिन्होंने काफी कम प्रश्न लगाए हैं। 14 विधायक तो सवाल लगाने में दहाई का भी आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं।
दर्शन सिंह- 09
रीटा चौधरी- 09
सिद्धी कुमारी- 09
वीरेन्द्र सिंह- 09
शोभारानी कुशवाह- 08
विश्वराज सिंह मेवाड़- 08
अशोक चांदना- 07
सुभाष मील- 07
शैलेश सिंह- 06
सुरेन्द्र सिंह राठौड़- 06
राजेन्द्र गुर्जर- 06
अनिता जाटव- 01
दीपचंद खैरिया- 01
ललित यादव- 01
Updated on:
19 Mar 2025 08:52 am
Published on:
19 Mar 2025 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
