2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: यूपी के अतीक अहमद की जैसा है कुलदीप जघीना हत्याकांड, देखती रह गई पुलिस

Gangster Kuldeep Jaghina Murder: भरतपुर के आमोली टोल प्लाजा की घटना: कार सवार बदमाशों ने रोडवेज बस में घुसकर पांच मिनट में की वारदात, चार आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली, धौलपुर अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification
Kuldeep Jaghina Murder

Video: यूपी के अतीक अहमद की जैसे हुआ कुलदीप जघीना का मर्डर, देखती रह गई पुलिस

जयपुर। पुलिस अभिरक्षा में बुधवार दोपहर रोडवेज बस से जयपुर से भरतपुर कोर्ट लाए जा रहे भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश के अतीक अहमद की हत्या के मामले की एक याद दिला दी। दोनों हत्याकांड में पुलिसकर्मी केवल मूकदर्शक बने देखते रहे। हत्यारे आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। पुलिस हथियार होने के बाद भी उनका इस्तेमाल नहीं कर सकी।

यह भी देखें: Video: जानें कितना कुख्यात था गैंगस्टर कुलदीप जघीना, हत्या, रंगदारी जैसे थे कई मामले

अतीक हत्याकांड में जहां बदमाशों ने 18 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें अतीक के आठ गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जघीना के मामले में बदमाशों ने करीब 16 राउंड फायर किए। जिनमें छह गोलियां कुलदीप जघीना के लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनेां ही घटनाक्रमों को बदमाशों ने मुश्किल से पांच मिनट में अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Video: गोलियों की तड़तड़ाहट में मैंने मौत को साक्षात देखा, जघीना हत्याकांड के घायल ने बताई आंखों देखी

ऐसे घूमा घटनाक्रम...पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाए
जयपुर पुलिस के छह जवानों की देखरेख में गैंगस्टर कुलदीप व विजयपाल को रोडवेज बस से लाया जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज ने जैसे ही टोल प्लाजा में प्रवेश किया तो बस के आगे चल रही नीले रंग की गाड़ी में चल रहे बदमाशों ने कार को बस के आगे रोक दिया और कार से उतरते ही बस का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए तथा पुलिस वालों के साथ बैठे कुलदीप जघीना पर फायर करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही कुलदीप की मौत हो गई। महज चार-पांच मिनट में बदमाश अपना काम कर फरार हो गए।

डीजीपी ने दिए सभी आरोपियों को पकड़ने के निर्देश
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने घटना में लिप्त सभी अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में लिप्त बदमाश बबलू मालीपुरा, सौरभ लुलहरा, विष्णु जाट और धर्मराज पकड़े गए हैं। इनमें बबलू मालीपुरा व विष्णु जाट के पैर में गोली लगी है। इन दोनों को धौलपुर शिफ्ट किया गया है। शेष अपराधियों की धरपकड़ के लिए आईजी रूपिंदर सिंग व एसपी भरतपुर मृदुल कछावा मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Story Loader