
झालावाड़ में मामा भांजा चौराहे पर रविवार को एक कार पर चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस उप अधीक्षक बृजमोहन मीणा ने बताया कि जेल में बंद फारुख पुत्र पीर खां निवासी मुम्हालडी थाना घटिया से मिलने आए तीन लोगों पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया। आसीफ खां पुत्र असलम खुद्दाडी मोहल्ला निवासी आलोट जिला रतलाम,वसीम व हैदर अली आदि दोपहर में जेल में बंद अपने रिश्तेदार फारूख से मिलकर अपने गांव जा रहा थे, इसी दौरान मामा भाजा पर चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
इन बदमाशों ने गोली चलाई जो कांच तोड़ते हुए डेस बोर्ड से टकराती हुई निकल गई। फायरिंग करने वालों में मुबारिक पुत्र साबीर (32) निवासी आलोट, सिकन्दर पुत्र बाबू(32) निवासी आलोट, एजाज पुत्र उस्मान मेवाती (45) निवासी खादरोद व एक अन्य था। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि फायरिंग मुबारिक व सिकन्दर ने की थी। आरोपी दो बाइक पर दो-दो लोग सवार होकर आए थे।
पुलिस ने खाली केस किया बरामद
मौके से पुलिस ने जिस कार पर फायरिंग की उसे कोतवाली थाने पर खड़ी करवा ली तथा फायरिंग का खाली केस भी बरामद किया।
आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। आरोपियों की तलाशी के लिए टीमों का गठन कर मध्यप्रदेश सहित अन्य जगह टीमें रवाना कर दी। पुलिस सीटीटी के आधार पर फायरिंग करने वालों का पता लगाने में जुट गई है। आलोट सहित कई जगह टीमें रवाना कर दी गई है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
Published on:
05 Mar 2023 05:24 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
