
जेडीए और जिला कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत आज ग्रेटर निगम मुख्यालय पहुंचे।

मुख्य सचिव के निगम पहुंचने की सूचना मिलते ही निगम कार्मिकों में हड़कंप मच गया।

कार्मिक अपने-अपने कक्ष में पहुंचे और कक्ष में फाइलों को व्यवस्थित करने में जुट गए।

आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया कि मुख्य सचिव ने निगम के कामकाज को संतोषप्रद बताया है।