
Lok Sabha Elections 2024
जयपुर। लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस की कांग्रेस चेयरपर्सन व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जहां कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र 'न्याय पत्र' जनता के बीच लॉन्च किया जाएगा। जयपुर की इस चुनावी सभा के बहाने कांग्रेस चुनावी समर में प्रदेश की 6 सीटें साधेंगी।
जयपुर में इस रैली के जरिए कांग्रेस जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण के साथ-साथ सीकर, दौसा, अलवर और अजमेर सीटों के चुनावी समीकरण साधेगी। रैली में इन 6 सीटों के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को दिल्ली से चार्टर प्लेन से जयपुर आएंगे। जयपुर में होने वाली इस जनसभा में प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। ये नेता विद्याधर नगर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी का घोषणापत्र 'न्याय पत्र' लॉन्च करेंगे। इससे पहले शुक्रवार शाम को रंधावा, डोटासरा, जूली और अमृता धवन विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचे और बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
विद्याधर नगर स्टेडियम में शनिवार को होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए 600 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा डोम तैयार किया गया है। इसमें 25 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा डोम के दोनों तरफ टैंट भी लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि रैली में जयपुर शहर सहित 6 लोकसभा क्षेत्रों से 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
डोम में कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए पंखें और बड़े कूलर भी लगाए गए हैं। डोम की छत पर पंखे लगाए गए हैं, जबकि मंच पर दोनों तरफ एसी लगाए हैं। मंच के अलावा रैली स्थल के आसपास पर पांच बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
डोम को चार श्रेणी में बांटा गया है। मंच के सामने वाले हिस्से में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद बैठेंगे तो वहीं उसके बगल में पीसीसी पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष बैठेंगे। उनके पीछे की तरफ छह लोकसभा क्षेत्र से आने वाले ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और आम कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।
मंच पर 150 नेताओं को जगह दी जाएगी। सबसे पीछे की पंक्ति में 6 जिलों के विधायक, विधानसभा प्रत्याशी को जगह मिलेगी। उसके आगे की तरफ 6 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बैठेंगे। वहीं, सबसे आगे वाली लाइन में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बैठेंगे।
Updated on:
05 Apr 2024 09:58 pm
Published on:
05 Apr 2024 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
