
ashok gehlot ,ashok gehlot
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि देश पर आज उन ताकतों ने कब्जा कर रखा है जिनका कभी भी लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रहा, न पहले था, न अब है और न ही भविष्य में रहेगा।
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में धर्म के नाम पर राजनीति करने का कोई स्थान नहीं है, लेकिन भाजपा के लोग केवल लोगों को भड़काकर धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जो कि सही नहीं अगर देश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति होगी तो फिर देश की क्या स्थिति होगी। धर्म के नाम पर राजनीति करने से देश धर्मों में बंट जाएगा। हिंदू-मुस्लिम , सिख, ईसाई में देश बंट जाएगा।
कांग्रेस सभी वर्गों-धर्मों को साथ लेकर चलती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को भड़काकर सत्ता में आना एक बात है लेकिन सभी धर्मों, और वर्गों को साथ लेकर चलना अलग बात है और एक चुनौती भी है, कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से इस चुनौती को निभाती हुई आई है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस लगातार सर्वधर्म सदभाव की बात करती है, 70 सालों में देश कहां से कहां पहुंचा है और भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है। आज जो आधूनिक भारत दिखाई दे रहा है वो कांग्रेस की देन है।
कांग्रेस मुक्त की बात करने वाले खुद हो जाएंगे मुक्त
भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों का सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि हर घर में कांग्रेस है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे।
Updated on:
08 Mar 2022 01:18 pm
Published on:
08 Mar 2022 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
