script‘केजरीवाल के घोटालों की लंबी लिस्ट…’ दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बोले CM भजनलाल | cm bhajanlal delhi election campaign rajasthan cm attacks on Kejriwal and Congress | Patrika News
जयपुर

‘केजरीवाल के घोटालों की लंबी लिस्ट…’ दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बोले CM भजनलाल

Rajasthan News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली के चुनावी दौरे पर रहे।

जयपुरMay 22, 2024 / 08:49 am

Supriya Rani

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली के चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में गांव नानाखेड़ी चौक में रोड शो एवं दक्षिणी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में संजय कॉलोनी, भाटी माइन्स छत्तरपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ वे लोग हैं जिन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के जरिए देश को डुबोया है।

दूसरी तरफ वह हैं जो देश को विकास के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। दिल्ली में उनके शासन में नकली दवा घोटाला, क्लास रूम घोटाला, यमुना सफाई सहित अनेक घोटाले हुए हैं, जिनकी लंबी सूची है। केजरीवाल ने केवल जनता को ठगने का काम किया और खुद के लिए शीशमहल बनवाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। वहीं देश में सबसे लंबा शासन करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ आतंकवाद और नक्सलवाद दिया। इनके शासन में किसान और गरीब आत्महत्या करने पर मजबूर हुए।

फूलों की बारिश – आतिशबाजी से सीएम का स्वागत

रोड शो और जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। साथ ही इस दौरान सीएम का बड़ी संख्या में घरों के बाहर मौजूद आमजनों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Hindi News/ Jaipur / ‘केजरीवाल के घोटालों की लंबी लिस्ट…’ दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बोले CM भजनलाल

ट्रेंडिंग वीडियो