bell-icon-header
जयपुर

‘राजस्थान में 9 महीने पहले थी झूठ-लूट वाली सरकार’ झारखंड में सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर तीखा हमला

Rajasthan Politics झारखंड दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए।

जयपुरSep 29, 2024 / 09:47 am

Anil Prajapat

CM Bhajanlal Sharma Jharkhand Tour: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली सरकार ने भ्रष्टाचार करते हुए जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया है। इस सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। अब चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और इसके सहयोगी दल यहां के आदिवासी समुदाय को जातिगत आधार पर भड़काने का काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी 9 महीने पहले कांग्रेस की झूठ और लूट वाली सरकार थी। उनके शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए। भाजपा सरकार बनते ही हमने पेपरलीक के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। हमने 9 महीने के अल्प कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें

Monsoon Withdrawal: राजस्थान से मानसून की विदाई कब? आ गया IMD का नया अपडेट

कांग्रेस-झामुमो सरकार ने जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया

सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति की है। कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया। वर्ष 2014 के बाद देश में आया सुखद परिवर्तन हम सबने देखा है। पहले देश आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है।
यह भी पढ़ें

भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज, तबादलों से प्रतिबंध हटने सहित इन अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला


यह भी पढ़ें
: दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, राजस्थान में यहां भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / ‘राजस्थान में 9 महीने पहले थी झूठ-लूट वाली सरकार’ झारखंड में सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर तीखा हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.