
police pic
Rajasthan News: परिवार और समाज के दबाव के चलते शादी नहीं कर सके तो प्रेमी युगल ने जान दे दी। पिता अपनी बेटी को तलाश करते रहे। वह घर से लापता थी। पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी रही। जब पता जला कि युवती का शव मिला है, तो पुलिस ने पहचान की। वह उसी युवती का था जिसे सब तलाश कर रहे थे। उसकी पहचान करने में पुलिस को तीन दिन लग गए। कल शाम पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव परिजनों को सौंपे गए हैं। दोनो बालिग है। मामला प्रतापगढ़ जिले का है। दोनो आठ जनवरी से लापता चल रहे थे। दोनो के शव चित्तौडगढ़ जिले से बरामद किए गए हैं। दोनो प्रतापगढ़ जिले के लोहागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
चित्तौडगढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस ने बताया कि गांव उच्चनार खुर्द में शनिवार को शमशान मार्ग के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे से एक युवक और युवती लटके हुए मिले थे। दोनों के शवों को उतारकर कपासन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। बदबू आने और पहचान नहीं होने की स्थिति रविवार शाम को शव चित्तौड़ जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। दोनों 8 जनवरी से लापता थे। सोमवार देर रात कुछ जानकारी मिली कि दोनो प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने संपर्क करने पर पता चला कि दोनो यहीं के है। युवती के पिता चित्तौडगढ़ पहुंचे और उसके बाद मंगलवार को शव उनके हवाले किया गया। युवक के परिजन भी आ पहुंचे थे। मृतकों की पहचान दुर्गा कुमारी मीणा और लक्ष्मण मीणा के नाम पर हुई है।
दुर्गा के पिता ने बताया कि वो 14 सालों से गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करते हैं। उनकी लड़की फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। वो 22 किमी दूर धरियावद कॉलेज में पढ़ने जाती थी। 8 जनवरी को कॉलेज से वापस नहीं लौटी। इस पर रिश्तेदारी में तलाश की गई। कोई सुराग नहीं मिलने पर तीन दिन बाद गांव लौटकर पुलिस को रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि युवक का घर उनके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पास वाली बस्ती में स्थित है। परिजनों ने बताया कि युवक लक्ष्मण भी बांसवाड़ा के कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। युवक अपनी दादी के साथ ढाणी में रह रहा था। जहां से 8 जनवरी को लापता था। दोनो परिवारों का कहना है कि उनको प्रेम प्रंसग के बारे मंे जानकारी नहीं थी।
Published on:
17 Jan 2024 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
