
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025) के अवसर पर राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग को विभिन्न सौगातें देने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन के माध्यम से सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह भी आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और आमजन को सरकारी योजनाओं के लाभों से जोड़ना है।
Updated on:
19 Mar 2025 11:04 am
Published on:
19 Mar 2025 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
