11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Govt: राजस्थान के मंत्रियों के लिए खुशखबर, भजनलाल सरकार देगी नई सुविधा, खर्च होंगे 13.60 करोड़ रुपए

Bhajanlal government: राजस्थान के मंत्रियों के लिए अच्छी खबर है। भजनलाल सरकार जल्द ही मंत्रियों के लिए नई सुविधा देने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
cm-bhajanlal-sharma-1

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान सरकार जल्द ही मंत्रियों और अन्य महत्वपूर्ण लोक सेवकों के लिए 40 नई लग्जरी गाड़ियां खरीदेगी। ये गाड़ियां मोटर गैराज को उपलब्ध कराई जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने गाड़ियां क्रय करने के लिए करीब 13 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है।

यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद लग्जरी गाड़ियां खरीदी जाएंगी। ये गाड़ियां फॉच्यूनर मॉडल की खरीदी जाएंगी। इससे पहले राज्य के विभिन्न जिलों के उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के लिए 100 नई गाड़ियां खरीदी चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 12 बीघा जमीन पर बना ये अस्पताल, 90 करोड़ रुपए हुए खर्च, जनता को इसी महीने मिलेगी बड़ी सौगात

कई जिलों में वाहन कबाड़ हो गए थे, उन्हें नई गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा मोटर गैराज पूल के लिए भी नई 9 गाड़ियां खरीदी जा चुकी हैं। इन सभी गाड़ियां के क्रय करने पर करीब 10 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अफीम काश्तकारों के चेहरे खिले, पोस्त दाने के भाव 1.50 लाख रुपए प्रति क्विंटल पार की उम्मीद